ग्वालियर प्रेस क्लब ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन



ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने आज शनिवार को प्रदेश के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल को सौंपा।
पत्रकारों के हित में शासन द्वारा समय-समय पर अनेक घोषणाएं की गई हैं, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर अपेक्षित निर्णय एवं क्रियान्वयन अभी शेष है।
ज्ञापन में कहा गया हे कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाए,जिससे पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चली आ रही वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके। 
साथ ही कोरोना काल में पत्रकारों को रेलवे यात्रा में दी जाने वाली रियायत स्थगित कर दी गई थी, जो अब तक बहाल नहीं हुई है। इसे पुनः प्रारंभ करने के लिए केंद्र सरकार से पहल की जाए।
इसके अलावा पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रतिवर्ष प्रीमियम राशि देना पड़तो है। इसके स्थान पर उत्तरप्रदेश की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी पात्र पत्रकारों एवं उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाए।
श्रद्धानिधि 20 हजार रुपये प्रतिमाह है, जिसे बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाए। साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित पत्रकारों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट दी जाए और इनकी पात्रता आयु 58 वर्ष की जाए। असामयिक मृत्यु पर पत्रकार के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है , इसमें वृद्धि की जाए। 
श्री अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लिया जाएगा ।

ज्ञापन सौंपते समय ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दंडोतिया, विनय अग्रवाल, सुरेंद्र माथुर, बृजमोहन शर्मा, प्रवीण दुबे, अजय मिश्रा, राजेंद्र तलेगांवकर , जोगेन्द्र सेन, हरीश चंद्रा, समीर गर्ग,जयेश कुमार, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, राकेश वर्मा, जयदीप सिकरवार, विक्रम प्रजापति, रघुवीर कुशवाह मुकेश बाथम, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->