पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रविवार को ग्वालियर आयेंगे
ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार 6 सितंबर को एक दिवसीय ग्वालियर एवं भिण्ड प्रवास पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पटवारी प्रातः 9ः40 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। उनके आगमन पर शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर स्वागत कर अगवानी करेंगे। श्री पटवारी दोपहर 12 बजे मधुबन विला में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 2ः30 बजे रेशम तारा में कैट व्यापारी संगठन द्वारा आयोजित सम्मान एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम तथा अपराह्न 4 बजे होटल अटल सभागार में आयोजित शिक्षा सम्मान समारोह में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सायं 5ः42 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।