भारत रत्न डॉ. राधाकृष्णन को कांग्रेसियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
ग्वालियर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली की 138वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले पूर्व शिक्षक यू.सी. शर्मा, अशोक डमरिया, शिवराम सिंह तोमर, मुरारी लाल शर्मा एवं माधौराम ओझा का शॉल श्रीफल भेंटकर माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने भारत के प्रथम पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्व. सर्वापल्ली डॉ राधाकृष्णनन को पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि देश में शिक्षा को बढ़ावा देने वाले भारत रत्न स्व. सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरूतन्नी गांव में हुआ। डॉ. राधाकृष्णन बाल अवस्था से ही आजादी के आंदोलन में अपने गांव में शिक्षा के क्षेत्र में जागृति करते हुए भारत की आजादी के लिये समर्पित रहे तथा आजादी के बाद भारत का संविधान बनाने मे उनकी अहम भूमिका रही। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में श्रीमती सीमा समाधिया, मेहबूब भाईचेनवाले, दर्शन मिश्रा, राजीव शर्मा, भैयालाल भटनागर, महेश मधुरिया, रामबाबू श्रीवास, रमेश सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदौरिया, संदीप यादव, अनूप शिवहरे, मनीष शर्मा, महेश धनोलिया, राकेश कुशवाह, अब्दुल हमीद पप्पू, राजेश खान, भूपेन्द्र तोमर मिक्की, मेहरवान सिंह यादव, संजीव दीक्षित, प्रताप राव महाडिक सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।