अखिल रेल निबंध प्रतियोगिता में उत्तर मध्य रेल के दीपक शर्मा को मिला पुरस्कार

अखिल रेल राजभाषा प्रतियोगिता के अंतर्गत गोरखपुर में आयोजित अखिल रेल निबंध प्रतियोगिता में उत्तर मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर झाँसी मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दीपक शर्मा को प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक, उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर उदय बोरवणकर द्वारा दीपक शर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं 2500 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। अखिल रेल स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करना और प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त करना झाँसी मंडल के लिए गौरव की उपलब्धि है। दीपक शर्मा की इस सफलता से मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति उत्साह एवं प्रोत्साहन को बढ़ावा मिलेगा।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->