जीडीए सीईओ नरोत्तम भार्गव अब हरदा जिला पंचायत में, 5 अन्य तबादले भी
ग्वालियर / भोपाल। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव का तबादला कर दिया गया है। अब वह हरदा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। उनकी जगह अनीशा श्रीवास्तव आईएएस को प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया हैं।
इसके अलावा 5 अन्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर विभिन्न स्थानों पर पदस्थापना की गई है। वर्तमान सीईओ ग्वालियर विकास प्राधिकरण नरोत्तम भार्गव का कार्यकाल प्राधिकरण हित में बेहतर कार्यकाल रहा है। उन्होंने आर्थिक संकट से जूझ रहे प्राधिकरण को उबारने के लिये बेहतर कसावट की और प्राधिकरण की विवादित व अविक्रित संपत्तियों को भी प्राधिकरण हित में कार्य करके नई योजनाओं पर काम किया। जिससे अब टीडीएस 4 व टीडीएस 6 जैसी नई योजनायें शीघ्र ही फलीभूत होने को है।