वेदिका युक्त दिव्य समागम में वेद पाठ की नवीन मोबाइल ऐप का विमोचन

- दिव्य ज्योति वेद मन्दिर द्वारा ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों के लिए वेदिका युक्त दिव्य समागम का आयोजन: आशुतोषार्पणम्- उद्यमेन प्रसन्नः गुरुप्रसादफलम् 
-  दिव्य ज्योति वेद मन्दिर द्वारा ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों के लिए वेदिका युक्त दिव्य समागम का आयोजन किया गया 

दिव्य धाम आश्रम, दिल्ली के दिव्य प्रांगण में दिव्य ज्योति वेद मन्दिर द्वारा एक वृहद् कार्यक्रम “आशुतोषार्पणम्-उद्यमेन प्रसन्नः गुरुप्रसादफलम्” का आयोजन किया गया। पीताम्बर वस्त्र व भाल त्रिपुण्ड से सुशोभित कर इस कार्यक्रम में ६०० से भी अधिक संख्या में ब्रह्मज्ञानी वेद पाठी सम्मिलित हुए।  दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की महती अनुकम्पा से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दिव्य ज्योति वेद मन्दिर के तत्वावधान में प्रशिक्षित ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों द्वारा मन व पर्यावरण की शुद्धि की कमाना हेतु वैदिक यज्ञ के आयोजन से हुआ।



इस रमणीय कार्यक्रम के द्वितीय सोपान में सभी ने वैदिक हाट में सम्मिलित हो भारतीय संस्कृति की एक लघु झांकी का अभिन्न अंग होने का अनुभव किया। वैदिक हाट में मोक्षपथः एवं लक्ष्यभेदनम् क्रीडा को प्रतिभागियों ने खेला। इस खेल में सभी प्रतिभागियों ने केवल देव-वाणी संस्कृत में वार्ता की। वैदिक हाट में तिलकधारणम् व शङ्खवादितुम् कार्यशाला में वेद पाठियों ने त्रिपुण्ड व शङ्ख को बजाना सीखा व इसके अनेकानेक लाभों से भी परिचित हुए। वैदिक संस्कृति को समर्पित वैदिक हाट का अभिन्न अङ्ग- वैदिक भोज्यम् भी रहा। कश्मीरी कहवा से मिष्टालुकम् चाट तक, प्रत्येक व्यञ्जन को सात्विक रूप से निर्मित कर पर्यावरण-सौहार्दपूर्ण पात्रों में परोसा गया।कार्यक्रम का मुख्याकर्षण रुद्री पाठ ग्रन्थ का लोकार्पण रहा जहाँ सभी ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों ने अपनी रुद्री पाठ ग्रन्थ की प्रतिलिपि को प्राप्त किया। 
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की मंगल आरती के साथ मंच वैदिक आभा से प्रस्फुटित हो उठा। इसके उपरान्त, संस्कृत वर्तिनी के उच्चारण स्थान पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें संस्कृत के हर वर्ण के स्पष्ट व क्लिष्ट उच्चारण का सभी ने अभ्यास किया। तदोपरान्त, ब्राह्मज्ञानी वेद पाठियों ने सर्वहित की कामना को धारण कर शुक्ल-यजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्ययी के मन्त्रों का सामूहिक उच्चारण किया। ६०० से भी अधिक ब्रह्मज्ञानियों द्वारा वैदिक मन्त्रों के सामूहिक उच्चारण से सम्पूर्ण आभा सकारात्मक तरङ्गों से स्पन्दित हो उठी।  दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के सान्निध्य में, स्वामी आदित्यानन्द जी, अध्यक्ष, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, द्वारा DJVM की नवीन मोबाइल ऐप का विमोचन किया गया। इस APP की विशेषता को बताते हुए कार्यकर्ताओं ने सभी ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों को शुभकामनाएँ दी। विभिन्न शुभ सङ्कल्पों से युक्त इस दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम के अन्तिम सत्र में साध्वी दीपा भारती जी द्वारा शुक्ल यजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्ययी के प्रत्येक अध्याय की वैदिक विवेचना को सभी के समक्ष सम्प्रेषित किया। कार्यक्रम को रुद्री पाठ प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न किया गया।

posted by Admin
5412

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal