sandhyadesh

बचपन से ही बच्चों को श्रीमद् भागवत गीता का ज्ञान देना आवश्यकः महाप्रभु पुरुषोत्तम

- प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में 70 स्कूलों के 5000 छात्र छात्राओं ने भाग लिया
ग्वालियर। इस्कॉन मंदिर द्वारा 14वीं श्रीमद् भागवत गीता प्रश्नोत्तर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के 70 स्कूलों के लगभग 5000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह जानकारी इस्कॉन मंदिर के महाप्रभु पुरुषोत्तम हरिदास ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में दी। 
महाप्रभु पुरुषोत्तम हरिदास ने पत्रकारों क्को बताया कि हमारे द्वारा भगवत गीता पर एक किताब बनाई गई सभी स्कूलों में अच्छा रिस्पांस मिला, क्योंकि जो नैतिक मूल्य है वह बच्चे अच्छे से समझ पाए। आजकल हम देखते हैं की बच्चों में कई बुरी आदतें लग चुकी है। आजकल के बच्चों का जो मन है बहुत हाइपरटेंशड हो गया है तो भगवत गीता के माध्यम से उनके मन को धर्म की ओर ले जाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित किए जाते हैं और उन बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए हमारे द्वारा कुछ उपहार उन्हें भेंट किए जा रहे हैं। बच्चों के मन में शुरू से ही यह जिज्ञासा रहती है कि भगवान है या नहीं है और भगवान ने यह जीवन क्यों बनाया और जीवन में समस्या क्यों आती हैं हमारी संस्था पिछले 14 वर्षों से बच्चों को धर्म का संदेश देने का कार्य कर रही है। 
उन्होंने बताया कि पिछले 14 वर्षों में लगभग 400 जिलों में हम यह कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं जिसमें लगभग 14 लाख बच्चों ने भाग लिया। हमारा मुख्य उद्देश्य है की बचपन से ही बच्चों को श्रीमद् भागवत गीता का ज्ञान देना आवश्यक है। पत्रकारवार्ता में ग्वालियर के महाप्रभु महेंद्र महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे।

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->