sandhyadesh

जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय युवा उत्सव में शानदार प्रदर्शन, कई प्रतियोगिताओं में जीते पदक

ग्वालियर। भारतीय विश्वविद्यालय संघ नईदिल्ली के निर्देशन में आयोजित 39 एआईयू राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन 10 से 14 मार्च तक सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चेन्नई में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सव में देशभर के चयनित 104 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में जीवाजी विश्वविद्यालय के 15 सदस्यीय सांस्कृतिक दल ने भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सोलो वेस्टर्न डांस में हर्षिता सक्सेना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में समीक्षा दुबे ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोमेश वाधवानी और समीक्षा दुबे की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।इसके अतिरिक्त वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो में गीत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप वेस्टर्न प्रतियोगिता में हर्षिता, हिमांशी, गीत, पलक, एंजिला और उत्कर्ष की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सांस्कृतिक रैली में जीवाजी विश्वविद्यालय ने ओवरऑल रनर-अप स्थान प्राप्त किया। दल के साथ प्रवीण शंखवार, अल्वी हुसैन और अतुल दीक्षित सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य, कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जे.एन. गौतम ने दल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->