संचालित सभी सीवरलाइन कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएंः संघप्रिय
- सीवर लाइन कार्यों की निगमायुक्त ने की समीक्षा
ग्वालियर । शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित सभी सीवरलाइन कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। साथ ही वर्तमान कार्यों की वास्तविक स्थिति से संबंधित अद्यतन जानकारी तत्काल उपलब्ध कराये। यह निर्देश निगमायुक्त संघ प्रिय ने मंगलवार को शहर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में सीवरलाइन कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुये दिये।
बैठक में निगमायुक्त ने कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए विधानसभा वार अधिकारियों को निगम की उपलब्ध सीवर सफाई मशीनें आवंटित करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकतानुसार प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सीवरलाइन कार्यों से संबंधित मशीनरी एवं संसाधनों की निविदाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही निगमायुक्त संघ प्रिय ने निर्देशित किया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित सभी सीवरलाइन कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने वर्तमान कार्यों की वास्तविक स्थिति से संबंधित अद्यतन जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण यंत्रीएसएल बाथम, कार्यपालन यंत्री प्रवीण दीक्षित, महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, शिशिर श्रीवास्तव, सहायक यंत्री रामसेवक शाक्य, विपिन दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।