ब्रेकिंग अभीः रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने ग्राम रोजगार सहायक पकड़ा

ग्वालियर। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) पुलिस ने मंगलवार को एक ग्राम रोजगार सहायक को पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये पकड़ा है। यह ग्राम रोजगार सहायक प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि देने के एवज में अजय कुशवाह पुत्र कैलाश कुशवाह से 8 हजार रूपये मांग रहा था। मंगलवार को जैसे ही अजय कुशवाह ने ग्राम रोजगार सहायक सोनू शर्मा को 5 हजार रूपये दिये तो ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे दबोच लिया। 
ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सिंह तोमर ने बताया कि अजय कुशवाह पुत्र कैलाश कुशवाह निवासी ग्राम सागरपुरा बाबूपुर तहसील डबरा ने शिकायत की थी कि उसके पिता कैलाश कुशवाह को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित कुटीर, जिसके निर्माण कार्य हेतु अंतिम किश्त निकालने के लिए ग्राम लिधौररा के रोजगार सहायक सोनू शर्मा द्वारा 5000 रुपये की रिश्वत मांग की गई है। शिकायत की तकनीकी सहायता के जरिये पुष्टि की गई, उपरांत आरोपी सोनू शर्मा रोजगार सहायक के विरुद्ध भ्रनिअ0 की धारा -7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद मंगलवार को ट्रेप दल द्वारा ग्राम लिधौरा के ग्राम पंचायत भवन में सोनू शर्मा को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की राशि लेते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर की टीम ने दबोच लिया। आरोपी के रासायनिक घोल में हाथ धुलवाने पर रंग गुलाबी हो गया। ईओडब्ल्यू टीम ने 5000 रुपये की राशि आरोपी से जप्त कर उसे गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया।
कार्रवाई में अनिल कुमार लोधी एडीपीओ, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह उप पुलिस अधीक्षक, मदन मोहन मालवीय निरीक्षक, आशीष राजपूत निरीक्षक, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव उप निरीक्षक, शैलेन्द्र शर्मा उप निरीक्षक, बृजमोहन शर्मा उप निरीक्षक, हरिकिशोर चतुर्वेदी उप निरीक्षक, नरेश सिंह आरक्षक, आशुतोष दुबे आरक्षक, अभिषेक चैहान आरक्षक एवं अभिषेक तोमर की सराहनीय भूमिका रही। 

posted by Admin
894

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->