दतिया उपचुनावः 8 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस ने पलटा खेल! घनश्याम सिंह को भारी बढ़त, देखें अब तक का आंकड़ा

दतिया| दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष आगे रहे। वहीं तीसरे राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 77 वोटों से बढ़त बनाई जो धीरे धीरे पांचवें और छठे राउंड में 1786 वोटों के आंकड़े का साथ सामने आई।

वहीं सांतवे राउंड की बात करें तो कांग्रेस- 5580, भाजपा - 4071 वोटों पर चल रही है। सातवें राउंड में कांग्रेस ने 1509 वोटों के साथ अच्छी बढ़त बना ली है। सातवें राउंड के बाद कुल 3295 मतों से कांग्रेस आगे चल रही है। अबआठवें राउंड की मतगणना के बाद कुल 5200 मतों से कांग्रेस आगे चल रही है।  मतगणना के 15 राउंड होने हैं।

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह तथा सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसके लिए 21 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 20 टेबल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की मतगणना और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

posted by Admin
885

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->