26 बलिदानी छात्रों की स्मृति में हिन्दू महासभा ने पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि,
पौधों को संरक्षित कर पेड़ बनाने का दायित्व सौंपे,
****************************
मंदिरों पर चढ़ावा चोरी से भाजपा पर विश्वास खत्म हुआ- जयवीर भारद्वाज,
ग्वालियर ।अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा एक पेड़,छात्रों के नाम अभियान का शुभारंभ किया।इसमें दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 26 बलिदानी छात्र जिसमें जान गंवाने वाले छात्रों के नाम - ऋत्विक मिश्रा, अंशिका पांडे,शेख सना,रिया कुमारी थापा,एस गोपिका,आर रोशनी,सी वेत्री आनंदन, अनुकीर्तना, आकांक्षा चतुर्वेदी, भाग्यश्री, रेणु मीणा, उमेश माली, शिवानी यादव,कहान पटेल,रीमा बेगम,मैथली अशोक सोनवणे, अवंतिका मौर्य, जतिन कुमार,बागिशा तिवारी आदि की स्मृति में हिन्दू महासभा द्वारा रविवार 2 अगस्त को सुबह ठीक 8-30 बजे ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग के उरवाई गेट से प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर के डिवाइडर पर 26 तुलसी सहित छायादार पौधारोपण हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज जी के मुख्य आतिथ्य में तथा युवा जिला अध्यक्ष आनंद माहौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन धर्मेंद्र बरेलिया ने किया।
पौधा रोपण के साथ संरक्षित कर पेड बनाने का दायित्व हिन्दू महासभा के वीरेंद्र सिंह राजपूत, सीताराम कुशवाह,राहुल गुप्ता,धर्मेंद्र बरेलिया, रोहित जाटव, , देव जाटव, किरण कटारे, हेमराज जाटव, योगेंद्र दीक्षित,हरेन्द्र जाटव, रामकिशन राठौर संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा को सौंपा गया।
मुख्य अतिथि आसान से डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में बने श्री राम मंदिर जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर सहित अनेको प्राचीन मंदिरों से चढ़ावा चोरी होने के बाद भाजपा का विश्वास सनातन हिंदुओं को कम हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही इस्तीफा दे देते तो 26 छात्रों का बलिदान नहीं होता,सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ें और चंदा चोरी चढ़ावा चोरी पर सख्त कार्रवाई करें । बलिदान हुए छात्रों को शीघ्र मुआवजा दिया जाना चाहिए।
अंत में सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।