गुरुजन हमारे जीवन को सफल और सार्थक बनाते हैंः प्रभारी मंत्री सिलावट

- सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव 
-  गुरुजनों और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
ग्वालियर। गुरुजन हमारे जीवन को सफल और सार्थक बनाते हैं। इसलिए भारतीय संस्कृति में गुरुजनों को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रदेशभर के सांदीपनि विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा मनाया गया। यह बात जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मलगढ़ा स्थित सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्वालियर में आयोजित महर्षि सांदीपनि पर्व एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव में छात्राओं और गुरुजनों को संबोधित करते हुये कहीं। 
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट गुरुजनों तथा बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रभारी मंत्री सिलावट ने सम्मानित किया। साथ ही नव नियुक्त शिक्षकों को प्रमाण-पत्र सौंपकर स्कूल शिक्षा विभाग में उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा कि वे बड़ा और व्यापक सोचें तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह राठौर ने कहा कि गुरुजन हमें केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। गुरुजन केवल सफल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि श्रेष्ठ नागरिक का भी निर्माण करते हैं। इसी कारण भारतीय संस्कृति में गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महर्षि सांदीपनि एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनोहारी प्रस्तुति दी। 
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने गुरुजनों को मंच पर बुलाने के बजाय स्वयं उनके पास पहुँचे और शॉल, श्रीफल व पुष्पहार से गुरुजनों को सम्मानित किया। विद्यालय की छात्राओं ने महर्षि सांदीपनि पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर गुरुओं की महत्ता का प्रभावी चित्रण किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में जल शोधन संयंत्र, रॉकेट लॉन्चर, शारीरिक संरचना, भू-गर्भीय घटनाएं, कंप्यूटर, एआई तकनीक इत्यादि के एक से एक बढकर मॉडल सजाए गए थे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपरांत विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->