गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व महोत्सव


*गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू द्वारा यज्ञ,अभिषेक, गुरु पूजन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कर मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व*

ग्वालियर 29 जुलाई बुधवार को जहां देश भर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया तो वही
गायत्री प्रज्ञापीठ कंपू पर गुरु पूर्णिमा पर्व महोत्सव के रूप में मनाया गया, प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी शिव वीर सिंह चौहान ने बताया सर्वप्रथम बाबा महाकाल का अभिषेक कर पर्व की शुरुआत की गई 8:00 बजे से गायत्री यज्ञ किया गया तत्पश्चात प्रत्येक रविवार को लगने वाले होम्योपैथिक चिकित्सा का शुभारंभ किया जिसमें भारी संख्या में लोगों का चेकअप किया गया,
 गुरु पूर्णिमा पर्व पर लायंस क्लब क्वीन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू अग्रवाल द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें बलराम सिंह कुशवाहा, गोपी लाल साहू, सरनाम सिंह सिकरवार, पी डी गुप्ता, रामशरण कुरेले, श्रीमती गायत्री उपाध्याय,संतोष सिंह को गायत्री मंत्र दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया गुरु पूर्णिमा पर उद्बोधन शिवम सिसोदिया द्वारा गुरु पूजन श्रीमती गीता राजपूत एवं पुनीत राजपूत द्वारा किया गया साथ ही चिटनिस की गोट में गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया, आज 10 दीक्षा संस्कार, चार जन्म दिवस, दो विद्याराम संस्कार, एक नामकरण संस्कार एवं पुष्पवन संस्कार कल 18 संस्कार संपन्न कराए गए प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात चित्रकूट धाम कैंसर पहाड़िया पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें गायत्री परिवार द्वारा100 पौधे लगाए गए कार्यक्रम में उपस्थित व्यवस्थापक यशवंत सिंह, डॉक्टर विक्रम सिंह, उमेश गोयल, गोपीलाल साहू, श्रीमती कमला भदोरिया, श्रीमती कमला गुप्ता, डॉक्टर आरती सिंह, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती कांति बेनीवाल, श्रीमती दयावती देवी, श्री शोभित गुप्ता, राजेंद्र सिंह का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दी

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->