अपर कलेक्टर बनवारिया ने किया राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण

ग्वालियर। जिले के अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों व कार्यालयों का कामकाज को बेहतर बनाने एवं जन सामान्य की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस कड़ी में अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया द्वारा बुधवार को मुरार तहसील के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। अपर कलेक्टर बनवारिया ने तहसील मुरार व्रत सुपावली व बड़ा गाँव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस में दर्ज कर त्वरित निराकरण के निर्देश तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को दिए। उन्होंने कहा कि तहसीलों में आने वाले ग्रामीणों के साथ संवेदनशीलता के साथ बात करें। उनकी बात समझकर राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें।

posted by Admin
50

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->