सकल ब्राह्मण महासमिति ने गिरिराज गुरुजी का पूजन किया
शिव कृपा भवन जिंसी नाले पर सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। व्यास पीठ पर भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश, श्री हनुमान जी के चित्रों के साथ पंडित गिरिराज गुरुजी का पूजन किया गया। गिरिराज गुरुजी ने सभी को बुर्जुगों की सेवा करने का संकल्प दिलाया। संचालन महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा एवं महिला महामंत्री रचना गौड़ ने किया। आभार देवेंद्र कुमार पाठक, योगेंद्र दीक्षित ने माना। इस अवसर पर महिला संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, संयुक्त अध्यक्ष रेनू शर्मा, महामंत्री रचना गौड़, अल्का मिश्रा शशि गोस्वामी, आशा त्रिपाठी, रूपाली शर्मा, प्रीति शर्मा, शशि शर्मा आदि उपस्थित थे।