माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरार में गुरू पूर्णिमा पर कार्यक्रम हुआ
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरार में गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग तकनीकी युग है। इन्टरनेट, गूगल, यूट्यूब, एआई के माध्यम से ज्ञान प्राप्त होता है। परंतु अपने को सोच-विचार और समझकर ज्ञान का अर्जन करना है।
अच्छा ज्ञान हमारे जीवन का सर्वांगीण विकास करता है। कार्यक्रम में छात्र नैतिक पाल छात्र प्रतीक निमेश ने गुरू महिमा, भारतीय संस्कृति की अनुपम झांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रदीप शर्मा ने गुरू वंदना और सद्गुरू की महिमा का वर्णन किया। उमेश पाठक ने आभार धन्यवाद किया। कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह बघेल, प्रतिपाल सिंह सोलंकी, मुकेश कुमार जाटव, सुशील कुमार गुप्ता, श्रीमती अखिलेश कुमारी, सीमा गुप्ता, अनू परमार, अजय उपाध्याय, राजेश शर्मा, पल्लव सक्सेना सहित समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रही।