डिवीजनल लेबर मॉनिटरिंग कमेटी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में 'डिवीजनल लेबर मॉनिटरिंग कमेटी' (DLMC) की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे मंडल के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण, रखरखाव एवं अन्य आउटसोर्सिंग कार्यों में लगे ठेका श्रमिकों के अधिकारों, श्रम मानकों, न्यूनतम मजदूरी तथा सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की समीक्षा करना था।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) / नोडल अधिकारी (DLMC)  प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी सहित सभी प्रमुख कार्यपालक विभागों के नामित वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं कार्मिक विभाग के मुख्य कल्याण हित-निरीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने रेलवे ठेकों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण तथा ठेकेदारों द्वारा श्रम कानूनों के पालन की गहन समीक्षा की। समीक्षा के उपरांत DRM महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र संख्या 2026/E(LL)/AT/CNR/5 (दिनांक 11.05.2026) के तहत जारी सभी अनुदेशों, दिशानिर्देशों एवं नियमों का मंडल के अंतर्गत संचालित सभी प्रकार के ठेकों में शत-प्रतिशत एवं कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए| उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रम नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। यदि कोई ठेकेदार श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देने में देरी करता है या सुरक्षा मानकों और कल्याणकारी सुविधाओं में लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कार्मिक एवं निविदा संबंधी विभागों को यह विशेष निर्देश भी जारी किया कि मंडल द्वारा भविष्य में जारी किए जाने वाले सभी नए ठेकों, निविदा दस्तावेजों (Tender Documents) और संविदा अनुबंधों में उपरोक्त रेलवे बोर्ड के निर्देशों एवं शर्तों को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठेकेदारों को कार्य शुरू करने से पूर्व ही रेलवे बोर्ड की श्रम कल्याण नीतियों की स्पष्ट जानकारी हो और वे अनुबंध की शर्तों के तहत इसका पूर्ण अनुपालन करें। बैठक के अंत में मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने मुख्य कल्याण निरीक्षकों और नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर कार्यस्थलों पर जाकर औचक निरीक्षण (Surprise Inspections) करें और ठेका श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी लें। मंडल प्रशासन रेलवे के विकास कार्यों में योगदान देने वाले प्रत्येक ठेका श्रमिक के हितों.स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अन्त में आदेश कुमार मिश्रा सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण ने आभार व्यक्त किया। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->