भाजपा ने मुझे दतिया के लोगों की सेवा का अवसर दिया हैः आशुतोष तिवारी

 
दतिया। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे दतिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे आपकी सेवा करने का अवसर मिला है। दतिया को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर आप सभी की सेवा के लिए आया हूं। यह बात दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन मंगलवार को जनसंपर्क करते हुये कही।
दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि आगामी 30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। यह उपचुनाव दतिया के विकास, समृद्धि और जनसेवा की यात्रा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे आपका प्रत्याशी बनाया है। यह मेरे लिए केवल एक राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि अपनी मां पीताम्बरा की सेवा का सौभाग्य का अवसर होगा। उन्होंने कहा कि इस शहर की गलियों, चैपालों और मोहल्लों से मेरा आत्मीय रिश्ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ढाई साल में दतिया विधानसभा क्षेत्र का पूरा बंटाढार कर दिया है, लेकिन अब अगले ढाई वर्षों में दतिया विधानसभा क्षेत्र का पुनः विकास करना है। तिवारी ने कहा कि भाजपा ने अब तक जो भी वादा किया उसे हर हाल में पूरा किया है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर चलने वाली पार्टी है।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->