अपर आयुक्त ने सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश


ग्वालियर । आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  
सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 29 रामानुज नगर के निवासी गणों ने आवेदन देकर सचिन तेंदुलकर मार्ग में दबे सीवर चेम्बर के कारण हो रहे जल भराव के उचित समाधान के संबंध में, कैलाश नगर विकास समिति के सदस्यों ने कैलाश नगर में बनी पार्क से अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में, वार्ड 19 कुंज विहार फेस-2 के निवासी गणों ने चौक सीवर लाइन को खुलवाकर सफाई कराये जाने के संबंध में, वार्ड 1 बीस सूत्रीय नगर जनकताल बहोडापुर निवासी श्री जयराम पाल ने अवैध रूप से संचालित भैंस डेयरी पर कार्यवाही के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त को दिया। जिस पर अपर आयुक्त ने आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कुछ समस्याओं का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 48 से अधिक आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->