जॉब क्रिएटर बनें युवा: कलेक्टर श्रीमती चौहान

- रोजगार मेला सह युवा संगम में युवाओं से संवाद
ग्वालियर। बदलते समय में केवल नौकरी की तलाश ही एकमात्र विकल्प नहीं है। सरकार की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर युवा स्वयं का उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित कर जॉब क्रिएटर बन सकते हैं। अर्थात स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ -साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने का संकल्प लें।
कलेक्टर श्रीमती चौहान मंगलवार को गारमेंट पार्क स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेला सह युवा संगम में पहुँचीं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न कंपनियों में रोजगार की तलाश में आए युवाओं से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। आवश्यकता केवल अवसर का लाभ उठाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की है। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तहत अन्य स्वरोजगार मूलक योजनाओं का लाभ लेकर उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया युवाओं को समझाई।कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना तथा मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इस पोर्टल पर युवा कर सकते हैं आवेदन
कलेक्टर ने युवाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह करते हुए बताया कि सभी पात्र आवेदक SAMAST पोर्टल https://samast.mponline.gov.in/portal/register पर ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने  विश्वास व्यक्त किया कि शासन की इन योजनाओं का प्रभावी उपयोग कर जिले के अधिक से अधिक युवा सफल उद्यमी बनेंगे और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रोजगार मेला का जायजा लेने के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला रोजगार अधिकारी को रोजगार मेला में आने वाली विभिन्न कंपनियों में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो कंपनियां युवाओं के आवेदन लेने के बाद नौकरी देने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाती हैं, उन्हें ब्लेक लिस्ट करें ।


posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->