महामाया शक्ति पीठ पर गुरू पूर्णिमा पर भक्त जुटेंगे
ग्वालियर। गुरूपूर्णिमा पर्व 29 जुलाई को ग्वालियर में भव्य तरीके से मनेगा, इस दौरान विभिन्न गुरू आश्रमों व गुरूपीठों पर गुरूपूजन व सम्मान के कार्यक्रम होंगे। ग्वालियर में गुरूपूर्णिमा पर इस बार भी महामाया शक्ति पीठ गालवधाम चिटनिस की गोठ पर गुरू पूजन के कार्यक्रम दिनभर चलेंगे और सायं 4 बजे से गुरूपूजन होगा। इस दौरान महामाया शक्तिपीठ पर पीठाधीश्वर महर्षि बालकृष्ण महाराज अपने शिष्यों व धर्मप्रेमियों के बीच उपलब्ध रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक महामाया शक्तिपीठ से जुडे धर्मप्रेमी अंचल व विभिन्न क्षेत्रों से ग्वालियर पधारेंगे और पीठाधीश्वर महर्षि बालकृष्ण महाराज का सम्मान व पूजन कर आर्शीवाद लेंगे। पीठ से जुडे धर्मप्रेमियों ने बताया कि गुरूपूर्णिमा पर्व को लेकर धर्मप्रेमियों में बेहद उत्साह है और गुरूपूजन के बाद पीठाधीश्वर महर्षि बालकृष्ण महाराज सभी को प्रसाद व आर्शीवाद प्रदान करेंगे।