केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का 88वां स्थापना दिवस समारोह मना

ग्वालियर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल) में 88वाँ स्थापना दिवस केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय में पूरे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बल के शौर्य, त्याग, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का स्मरण करते हुए सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने देश की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।
उल्लेखनीय है कि केरिपुबल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी तथा आज यह देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो अपने मूलमंत्र सेवा और निष्ठा के अनुरूप अनवरत राष्ट्र की सुरक्षा एवं जनसेवा में समर्पित है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08.30 बजे संस्थान के कमांडेंट राकेश कुमार सिंह द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। कमांडेंट ने सभी अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में केरिपुबल ने अनेक चुनौतीपूर्ण अभियानों में अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता का परिचय दिया है। उन्होंने वर्ष  1959 में हॉट स्प्रिंग लद्दाख, 1965 में गुजरात के सरदार पोस्ट की ऐतिहासिक वीर गाथा का उल्लेख करते हुए बल के शौर्य को स्मरण किया।
कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कमांडेंट राकेश कुमार सिंह, उप कमांडेंट श्रमन चतुर्वेदी, उप कमांडेंट ऋषि कुमार, सहायक कमांडेंट अनुज कुमार, एस एस तलवार, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->