शहर को हरा भरा बनाने रोपे सैकड़ों पौधे
ग्वालियर । शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के पार्क विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया। इस दौरान तकरीबन 775 पौधों का रोपण किया गया। पार्क अधीक्षक शैलेंद्र चौहान ने बताया कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर डिवाइडर पर 250 पौधे तथा लोको डिवाइडर पर 50 आकर्षक पौधे रोपे गए। वहीं वार्ड क्रमांक 59 स्थित केदारपुर सरकारी क्वार्टर की शासकीय भूमि पर सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। वहीं उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार नागर एवं पार्क टीम के सहयोग से यहाँ 475 पेड़ लगाए गए ।