बजरंग भक्त मंडल ने की 1000 किलो हरे चारे की गौसेवा

ग्वालियर। सनातन धर्म में गौसेवा को सर्वोपरि मानते हुए बजरंग भक्त मंडल द्वारा अपनी साप्ताहिक सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस सप्ताह भी मंडल के सदस्यों ने एकजुट होकर लगभग 1000 किलोग्राम (1 टन) हरे चारे की भव्य गौभोग सेवा की। इस पुनीत कार्य के माध्यम से बेसहारा और बीमार गौवंश को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया।
बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा हर सप्ताह नियमित रूप से गौभोग सेवा का आयोजन किया जाता है। इस सप्ताह की विशाल सेवा को सफल बनाने में समाज के प्रबुद्ध जनों और दानदाताओं का विशेष आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इसमें मुख्य रूप से गिरधारी लाल जी बंसल, नवीन शिवहरे, गुरुशरण सिंह, अनिल गुप्ता, अंकित तिवारी, राकेश बंसल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, संजय श्रीवास्तव एवं कमलेश बाबू मंगल ने अपना अमूल्य वित्तीय योगदान दिया। सेवा में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, दीपक सिंघल, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, हिमांशु बघेल, कमल सिंह गर्ग, संजय श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र गर्ग सहित कई अन्य गौभक्तों ने उपस्थित रहकर श्रमदान किया और पुण्य लाभ कमाया।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->