मुम्बई में अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन 31 को
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय द्वारा 139वां युवक युवती परिचय सम्मेलन 31 जुलाई को श्री महाराजा अग्रसेन भिवंडी में आयोजित किया गया है। अब महाराष्ट्र में यह पहला आयोजन होगा। इससे पूर्व देश के 11 राज्यों के 138 शहरों में सम्मेलन किए जा चुके हैं।
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि महाराष्ट्र के अनेकों शहरों में हजारों वैश्य समाज के लोग व्यापार कर रहे हैं। देश की सबसे बड़ी आर्थिक नगरी मुंबई में अग्रवाल प्रदेश सम्मेलन द्वारा पहली बार आयोजन किया जा रहा है। मुंबई के बांद्रा, अंधेरी, वर्ली, बोरीवली, उल्हासनगर, कल्याण, ठाणे, नवी मुंबई और नागपुर अकोला से विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन किया जा रहा हैं। अभी तक 105 युवतियों का पंजीयन किया गया है। सम्मेलन का शुभारंभ मुंबई के उद्योगपति महेश खैरारी अग्रवाल करेंगे। विवाह योग बच्चों का मंच पर परिचय परिचय श्रीमती नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, रचना लोहिया, पूनम अग्रवाल, साधना गोयल, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल, शैली अग्रवाल, दीप्ति बंसल कराएंगी।