दतिया का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकताः आशुतोष तिवारी

दतिया। भारतीय जनता पार्टी के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने शनिवार को भाजपा मीडिया एवं सोशल मीडिया सेंटर में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा कर आत्मीय संवाद किया। 
इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के सशक्त चैथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने निष्पक्ष, सकारात्मक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि भाजपा की राजनीति विकास, सुशासन और जनसेवा पर आधारित है। उनकी प्राथमिकता दतिया का सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं का सशक्तिकरण तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान है। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->