ग्वालियर। मंगलवार को रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल के जुलाई सत्र की प्रथम जनरल मीटिंग होटल लैंडमार्क N X में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में क्लब की आगामी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा वर्षभर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।बैठक का प्रमुख आकर्षण क्लब में शामिल हुए 12 नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन रहा। अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल एवं क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी नए सदस्यों का पुष्प मला से स्वागत के साथ अभिनंदन किया तथा उन्हें रोटरी परिवार का अभिन्न हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के हाल ही में संपन्न चुनावों में रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल के पांच सदस्यों की कार्यकारिणी पदों पर शानदार जीत पर उनका विशेष सम्मान किया गया। क्लब ने इसे पूरे रोटरी परिवार के लिए गौरव का विषय बताया। विजयी सदस्यों में श्री पवन जैन, श्री राजेश गुप्ता, श्री अनिल गांधी, श्री गजेंद्र अरोरा एवं श्री अजय गोयल शामिल हैं। सभी का पुष्पहार एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट श्री के.जी. दीक्षित, अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल, सचिव श्री संजय सपरा, कोषाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता, क्लब ट्रेनर फेस लीडर विद्याभूषण त्यागी आईपीपी श्री अनिल गर्ग तथा पास्ट प्रेसिडेंट श्री दीपक बत्रा सहित क्लब के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।अंत में अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने तथा क्लब के सदस्यों की विभिन्न संस्थाओं में उपलब्धियों से रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ी है। उन्होंने सभी सदस्यों से आगामी सेवा कार्यों एवं क्लब गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur