कान्यकुब्ज ब्राहम्ण समाज महासभा ग्वालियर की मासिक बैठक संपन्न
ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राहम्ण समाज महासभा ग्वालियर की एक बैठक गत दिवस चेतकपुरी में कार्यकारी अध्यक्ष अजय मिश्रा के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में समाज हित मंे कार्य करने , गरीबों की समुचित सहायता करने पारिवारिक गोठ का आयोजन करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक स्वामी हरिहरानंद ने की।
बैठक में प्रतिमाह होने वाली बैठक को नियमित जारी रखने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में आरएन शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, प्रवीण दुबे, संतोष अवस्थी, दीपेन्द्र अवस्थी, पवन शर्मा, अजय मिश्रा, गरूणध्वज दुबे, विमल पाठक, संयुक्त अध्यक्ष अनुज पाठक अजय कुमार दीक्षित , महामंत्री धीरेन्द्र तिवारी , संदीप मिश्रा, अंकुर पांडे, यश मिश्रा आदि मौजूद रहे।