सत्ता सुधार का स्थापना दिवस मना
ग्वालियर। प्रसिद्ध हिन्दी दैनिक सत्ता सुधार का स्थापना दिवस सोमवार को सत्ता सुधार कार्यालय में पूजा पाठ और केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर सत्ता सुधार के सभी संपादकीय सदस्य व प्रशासनिक सदस्य भी उपस्थित थे। स्थापना दिवस पर सभी सदस्यों ने भोजन प्रसादी भी ग्रहण की।
इस मौके पर सत्ता सुधार प्रबंधन के प्रमुख श्याम श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, राजीव सक्सैना व स्थानीय संपादक विनय अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह परिहार, संतोष गर्ग, अजय मिश्रा, अंकित सिंघल, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे।