चेंबर व व्यापार हितों के लिये मैं हमेशा तैयारः अजय गोयल

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में क्रियेटिव हाउस से कोषाध्यक्ष पद पर भाग्य आजमा रहे प्रसिद्ध व्यवसायी अजय गोयल ने कहा है कि चेंबर व व्यापार जगत के हितों की रक्षा के लिये मेरी लड़ाई है। अजय गोयल ने कहा कि उन पर मतदाताओं ने विश्वास जताया तो वह वायदा करते है कि हमेशा व्यापारियों के हित के लिये सबसे आगे होंगे।
कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अजय गोयल ने कहा कि वह चेंबर को व्यापारी व उद्योग हितैषी बनाने के लिये कार्य करेंगे और उनका प्रयास होगा कि चेंबर में 24 घंटे व्यापारियों के लिये हेल्प डेस्क भी बने, ताकि किसी भी समय चेंबर व व्यापारी को समुचित मदद हर क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें। अजय गोयल ने दावा किया कि क्रियेटिव हाउस के सभी प्रत्याशियों को सभी चेंबर सदस्यों का समर्थन प्राप्त है और सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->