मल्टी लेवल कार पार्किंग सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें: संघ प्रिय

- निगम आयुक्त ने की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा
ग्वालियर । निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग, सचिन तेंदुलकर रोड सहित स्मार्ट सिटी के जो भी कार्य प्रगतिरत है उन्हे जल्द से जल्द समय सीमा में पूर्ण कराया जाये, वहीं उन्होने ओएंडएम पर दी गयी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुये जरुरी दिशा निर्देश दिये। बैठक मे अपर आयुक्त टी प्रतीक राव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही सचिन तेंदुलकर रोड, मल्टी लेवल कार पार्किंग, फसाड लाइटिंग, गेन्ट्री, कटोरा ताल पर लेजर शो सहित विभिन्न परियोजना के ओएंडएम व निविदा प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में निगम आयुक्त संघ प्रिय ने स्मार्ट सिटी की डिपॉजिट राशि से बनाये जा रहे कन्वेंशन सेंटर की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि वेंडर द्वारा बनाये जा रहे कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य की अनुबंध के हिसाब से सर्वे रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें, वही ओएंडएम के अनुबंध के तहत किये जाने वाले कार्याे की भी विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाए ताकि दोनो वेंडर के अनुबंध के कार्याे की विस्तृत समीक्षा की जा सके। निगमायुक्त संघ प्रिय ने इंडस्ट्रियल म्यूजियम की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि म्यूजियम के शेष फिनिसिंग कार्याे को जल्द पूर्ण कर म्यूजियम को शुरू करे उन्होंने इसके संचालन और रखरखाव वाले वेंडर से म्यूजियम को शुरू करने के लिए टिकटिंग और अन्य जरूरी प्रावधान करवाने के लिए भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 
निगमायुक्त मे समीक्षा के दौरान सचिन तेन्दूलकर रोड के सौंदर्यीकरण के प्रजेन्टेशन को भी देखा और उस पर विस्तार से चर्चा की उन्होने सुझाव दिया कि सौंदर्यीकरण मे इस रोड के अनुरुप महान क्रिकट प्लेयर सचिन तेन्दूलकर से संबंधित उपलब्धियो को इस प्रकार से प्रदर्शित किया जाये जिसमे उनके क्रिकेट जीवन की शुरुआत से लेकर उनके क्रिकेट से रिटायरमेंट तक कि उपलब्धियां समाहित हो। निगमायुक्त ने बैठक मे स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित अन्य परियोजनाओ जैसे गेन्ट्री, फसाड लाइटिंग, कटोरा ताल म्यूजिकल फाउंटेन सहित अन्य परियोजनाओ के संचालन और प्रबंधन की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियो को जरुरी दिशा निर्देश दिये।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने समीक्षा बैठक से पहले सुबह महाराज बाड़ा में बन रही मल्टी लेवल कार पार्किंग के निर्माण स्थल पर पहुंचकर निमार्ण कार्य का भी निरीक्षण किया और संबंधित वेंडर को निर्माण कार्य को समय सारणी के मुताबिक तय समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->