चेंबरः 32 कार्यकारिणी नामांकन स्वीकृत, 33 अस्वीकृत

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में निरस्त फर्मों को लेकर शुक्रवार को चेंबर के निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवगीय व उनकी टीम ने आवेदन पत्रों की सूक्ष्मता से जांच की। उसमें कई सदस्यों ने आपत्ति जताई थी कि उनकी फीस जमा है और उनका सदस्यता क्रमांक चेंबर सचिवालय की गलती से भ्रमित हुआ है। 
इसके आधार पर शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय ने गहनता से जांच कर पदाधिकारियों के नामांकन फार्म में एक फार्म स्वीकृत कर लिया है और चार नामांकन अस्वीकृत किये हैं। वहीं कार्यकारिणी में 65 अस्वीकृत नामांकनों में से 32 फार्म स्वीकृत कर लिये हैं और 33 फार्म अस्वीकृत कर दिये हैं। इसमें अस्वीकृति का कारण फीस जमा न होना, लेट फीस होना, फार्म अपूर्ण होना, फर्म मुद्रा मेंबरशिप से मैच न होना आदि हैं। चेंबर चुनाव अधिकारी अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापिसी के क्रम में विभिन्न पदों हेतु 6 फार्म वापिसी हुये और कार्यकारिणी के लिये 138 फार्म वापस लिये गये। विजयवर्गीय ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापिसी का अंतिम दिन था। अब बचे हुये सभी वैध नामांकन पत्रों की सूची 4 जुलाई को सायं 5 बजे चस्पा होगी। 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->