निगम सभापति तोमर ने चार दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की
ग्वालियर। निगम सभापति मनोज तोमर ने अध्यक्ष निधि से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इसी क्रम में जयारोग्य अस्पताल परिसर स्थित दिव्यांग सेवा केंद्र में प्राप्त चार दिव्यांगजनों के आवेदनों के आधार पर उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की गई।
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त करते ही दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकने लगा। लाभार्थियों ने निगम सभापति मनोज तोमर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके दैनिक जीवन, आवागमन तथा रोजगार संबंधी कार्यों में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर मनोज तोमर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है।