पं. दीपक भारद्वाज ग्वालियर संभाग अध्यक्ष नियुक्त
ग्वालियर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय सर्व ब्राहमण उद्यान समिति द्वारा संगठन के विस्तार एवं समाजहित के कार्यों को गति देने के उददेश्य से पंडित दीपक भारद्वाज को ग्वालियर संभाग अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा की अनुशंसा एवं संगठन की सहमति से की गई है। नियुक्ति के उपरांत पं. दीपक भारद्वाज ने समिति के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वे संगठन की गरिमा एवं उददेश्यों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। पंडित दीपक भारद्वाज को नियुक्ति पर प्रदेश प्रभारी पं. परमानंद पाराशर, प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव दुबे आदि ने बधाई दी हैं।