प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उफरी शहडोल का मेडीकल आफीसर पांच हजार की रिश्वत लेते दबोचा

रीवा। लोकायुक्त पुलिस रीवा ने आज एक युवक की पत्नी के संलग्नीकरण का आदेश निरस्त करने और रवानगी ना देने के एवज में 5000 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उफरी जयसिंह नगर शहडोल  के मेडीकल आफीसर डा महेश चन्द्र शर्मा को रंगे हाथों पकडा है। 

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा योगेश्वर शर्मा ने बताया कि आवेदक’ वीरेंद्र सिंह ग्राम -पटनार खुर्द पोस्ट, घुँनघुटी थाना पाली तहसील पाली, जिला उमरिया, मध्य प्रदेश ने शिकायत की कि उसकी पत्नी पार्वती सिंह का सलग्नीकरण का आदेश निरस्त करवाने एवं रवानगी न देने की एवज डॉ महेश चंद्र शर्मा द्वारा 10000रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है जिस पर आज ट्रेप टीम ने आरोपी मेडीकल आफीसर डा महेश चन्द्र शर्मा को शिकायत कर्ता से पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये बस स्टेंड जयसिंह नगर शहडोल से रंगें हाथों पकड लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है । ट्रेप दल में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया, एवं एस राम मरावी तथा विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम शामिल थी। 


posted by Admin
104

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->