घरेलू विवादों को सकल ब्राह्मण महासमिति हल करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी, परामर्श मंडल गठित


सामूहिक जनेऊं संस्कार, आजाद, तिलक जयंती पर ब्राह्मण मिलनोत्सव 23 को, पंजीयन 19 तक होंगे,
*****************************
महेश मिश्रा, मुख्य संयोजक, श्याम सुंदर, लता पाठक, शशि व्यास संयोजक बनें,
********************************
ग्वालियर ।सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर की बैठक प्रधान कार्यालय ऊंट पुल, जिंसी नाले लश्कर पर संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संचालन अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा जी ने किया।
        ब्राह्मण समाज के घरेलू विवादों को सकल ब्राह्मण महासमिति निशुल्क निराकरण हेतु परामर्श मंडल द्वारा किया जाएगा। परामर्श मंडल में श्री बी.एम. शर्मा, सेवानिवृत्त संभागीय कमिश्नर , श्री अखिलेन्दु अरजरिया सेवानिवृत्त संभागीय कमिश्नर,श्री विनोद भारद्वाज सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज, सेवानिवृत हाईकोर्ट जज, आत्माराम शर्मा, सेवानिवृत्त एडीशनल एसपी, गीता भारद्धाज, सेवानिवृत्त डीएसपी,दीपक भार्गव सेवानिवृत्त सीएससी,एच बी शर्मा, सेवानिवृत्त अपर आयुक्त, डॉ अशोक मिश्रा, एडवोकेट गौरव मिश्रा, एडवोकेट जितेन्द्र शर्मा, एडवोकेट दिनेश कुमार शुक्ला सहित ग्यारह सदस्यीय बोर्ड बनाया है। जो  हर महीने भर में आई शिकायतों का निराकरण उन्ही परिवारों के बीच में निशुल्क करेगा। 
     23 जुलाई को सायं काल ठीक 5:00 बजे भगवान श्री परशुरामेश्वरम मंदिर, राम कुई पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की 171 वीं जयंती एवं शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की 121 वीं जयंती एवं भडैया नवमी पर 
सामूहिक जनेऊ संस्कार पंडित गिरिराज गुरुजी, पंडित रमाकांत शास्त्री, पंडित अम्बिका प्रसाद पचौरी,पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, जी के मुख्य आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण से परामर्श मंडल के सम्मान के साथ सम्पन्न होगा। 
      कार्यक्रम मुख्य संयोजक महेश मिश्रा जी एवं श्रीमती तरूण लता पाठक तथा संयोजक श्याम सुंदर शर्मा, शशि व्यास को दायित्व सौंपे जाने के साथ 19 जुलाई तक निशुल्क रजिस्ट्रेशन ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, भारद्धाज मेंशन, यूको बैंक के पास, दौलतगंज लश्कर पर सायं काल ठीक 6-00 बजे से 7-30 बजे करा सकते हैं। घरेलू विवादों की शिकायतों को भी ब्राह्मण रिश्ता केंद्र पर प्रतिदिन श्री देवेन्द्र कुमार पाठक जी को दे सकते हैं।
   बैठक में देवेन्द्र कुमार पाठक,एच बी शर्मा,अवधेश पटसारिया,जी एल पाठक, स्वरूप नारायण बाजपेई, ब्रह्म दत्त पाण्डेय, संगीता शर्मा, रचना गौड, अल्का मिश्रा,डॉ सरिता त्रिपाठी, मंजू मिश्रा,
  अनेकों उपस्थित थे ।
   आभार एच बी शर्मा ने माना।


posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->