ग्वालियर। अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर की 587वीं साप्ताहिक बैठक 5 जुलाई रविवार को प्रातः 8.30 बजे से विष्णु गर्ग सूर्या सेल्स के बी-206 सनराइज अपार्टमेंट जटार गली लक्ष्मीगंज आवास पर आयोजित होगी। यह जानकारी अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर के डा. रामबाबू गोयल ने दी। उन्होंने सभी से बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया है।