जवाहरलाल नेहरू ने धारा 370 लगाकर जम्मू कश्मीर को अलग करने का षड़यंत्र किया था: डॉ. महेन्द्र सिंह

- स्मरण पखवाड़े के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
ग्वालियर। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने धारा 370 लगाकर जम्मू-कश्मीर को अलग करने का षड़यंत्र किया था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने गुरूवार को ग्वालियर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित स्मरण पखवाड़े के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनका मानना था कि भारत की शक्ति उसकी सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों में निहित है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा। कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय चैधरी, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, विशेष आमंत्रित सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, श्योपुर प्रभारी कमल माखीजानी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->