ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने नवीन भाजपा कार्यालय स्थल पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के इतिहास में एक शानदार कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है और आने वाले समय में स्विग्गी कार्यकर्ताओं को मिलने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, निर्माण समिति के संयोजक रामेश्वर भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह तोमर, जवाहर प्रजापति, राजू पलिया एवं भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।