दादा आ रहे हैं, दिनभर शुभकामनाएं देने उमड़े लोग दादा निवास पर

ग्वालियर / दतिया। दतिया में विधानसभा सीट के लिये उपचुनाव की तिथि का ऐलान होने से दतिया में गुरूवार को पूर्व मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर रौनक बढ़ गई है, वहां दतिया के नेताओं, कार्यकर्ताओं व मित्रों की भीड़ पहुंच गई हैं। वहीं लोग कह रहे है कि दादा आ रहे हैं, जो गलती दतिया में पहले हुई, अब नहीं दोहराई जायेगी। दतिया के विकास का नया इतिहास लिखना है। 
आपको यहां बता दें कि 2023 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा का राजनीति में काफी उलट पलट हो गया था। वह जहां मुख्यमंत्री बनने की वेटिंग में थे तो चुनाव हारने के बाद विधायक की वेटिंग में आ गये थे। उनका एकाएक दतिया से चुनाव हारना लोगों को पचा नहीं था और दतिया में लोग काफी हताश हो गये थे। दतिया में विकास कार्यों पर भी ब्रेक लग गये थे। 
दतिया के विकास मसीहा
भाजपा के संभावित प्रत्याशी डा. नरोत्तम मिश्रा ने जब से दतिया का चुनाव लड़ा है तभी से उन्होंने दतिया की कायापलट कर दी थी, दतिया में वह मेडीकल कालेज से लेकर ऐसी हर चीज लेकर आये जो दतिया के लोगों ने कभी सोची भी नहीं थी। दतिया में पेयजल किल्लत, सड़कें, कानून व्यवस्था, नगर सौंदर्यीकरण तक की हालत बेहद बदतर थी, अब जब से डा. नरोत्तम मिश्रा ने कमान सम्हाली थी तो दतिया विकास में ग्वालियर जैसे महानगर को भी पीछे छोड़ गया था। लेकिन डा. नरोत्तम मिश्रा के पिछला विधानसभा हारने के बाद दतिया फिर पिछड़ रहा था।
भाजपा आलाकमान से हरी झंडी
दतिया उपचुनाव में दादा डा. नरोत्तम मिश्रा को भाजपा आलाकमान से हरी झंडी है जिसको लेकर वह लगातार दतिया प्रवास कर रहे है और पहले से भी ज्यादा सक्रिय है। इसलिये उन्होंने राज्यसभा व अन्य पदों का भी मोह छोड़ रखा हैं। दतिया के लोगों का कहना है कि दादा ने चुनाव हारने के बाद कहा भी था कि मैं लौटकर आऊंगा। अब दतिया के विधायक का चुनाव शून्य घोषित होने व निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव घोषित किये जाने से दतिया में भाजपाईयों में जबरदस्त जोश हैं। 

posted by Admin
172

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->