जलभराव वाले क्षेत्रों में करें निकासी की व्यवस्थाः अपर आयुक्त राव

ग्वालियर । बारिश में होने वाले जलभराव वाले क्षेत्रों का अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुष्कर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी में आम जनों ने जलभराव एवं सीवर आदि की समस्याओं के बारे में बताया। वहीं बैंक कॉलोनी में जलभराव को खत्म करने के लिए किए जा रहे नाला निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के अपर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। 
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने गुरूवार सुबह सबसे पहले मंशापूर्ण हनुमान मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया और जलभराव वाले स्थानों को देखा। अपर आयुक्त ने यहां नाली की सफाई करने एवं जलनिकासी के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नए पड़ाव पुल के नीचे बनाए गए चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क को खोलने एवं उसकी सफाई आदि करने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव को खत्म करने के निर्देश दिए। इसके बाद बैंक कॉलोनी में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर आमजनों ने अपर आयुक्त को समस्याएं बताईं। इसके बाद उन्होंने वार्ड 19 पुष्कर कॉलोनी में जलभराव एवं सीवर समस्या का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर सीवर समस्या के लिए प्रकरण तैयार कराया गया है, इसकी जानकारी क्षेत्रवासियों को दी, जिसको लेकर रहवासियों द्वारा अपर आयुक्त टी प्रतीक राव की कार्यप्रणाली की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रभारी सहायक यंत्री अजय वर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->