डीजल की अत्यधिक खपत पर सख्त निगमायुक्त, तीन वाहन चालकों को नोटिस

ग्वालियर ।  डीजल की मितव्ययिता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस भी  वाहन में सामान्य से अधिक डीजल खपत हो रही है उनका भौतिक परीक्षण करें तथा अधिक डीजल खपत वाले तीन वाहन चालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कार्यशाला विभाग की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी कार्यशाला को दिए। साथ ही कार्यशाला में खडे ऐसे कंडम वाहन जिनका अब उपयोग नहीं हो सकता उन्हें नीलामी करने के लिए एक कमेटी का गठन करें और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा कार्यशाला विभाग के माध्यम से निगम में संचालित सभी वाहन एवं मशीनरी की जानकारी तथा स्वास्थ्य अधिकारियों से भी जानकारी ली कि जहां आवश्यकता से कम मशीनरी एवं वाहन हैं, इसकी जानकारी दें तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कार्यशाला विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ली तथा नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित हैं अथवा कार्य के प्रति लापरवाह हैं उनके खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावति करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी कर्मचारी एईबास पर उपस्थिति दर्ज करायें। इसके साथ ही नाला मशीन को लेकर चर्चा की तथा नाला मशीन की उपयोगिता का परीक्षण करने के निर्देश दिए, साथ ही निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एवं बीमा हो यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। बैठक में डीजल खपत को लेकर चर्चा की गई तथा डीजल की खपत कम करने के लिए नोडल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार, नोडल अधिकारी कार्यशाला पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म कुमार पमनानी, अजय ठाकुर, गौरव सेन, उपयंत्री संस्कार पाठक, सुश्री हिना यादव  उपस्थित रहे। 

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->