चेंबर में भरे परचों की जांच जारी, प्रत्याशी चुनाव प्रचार में लगे


ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंण्डस्ट्रीज के चुनवों   में आज भी नामांकन पत्रों की जांच का काम जारी रहा। वहीं चेंबर के सदस्यता शुल्क नहीं देने वालों में से 138 चेंबर सदस्यों ने अपना सदस्यता शुल्क आज चेंबर आकर जमा कर दिया। अब शेष बचे 214 सदस्यों को 200 रूपये जुर्माने के साथ सदस्यता शुल्क जमा करना पडेगा। 
चेंबर के निर्वाचन अधिकारी सीए अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि चेंबर चुनावों  के लिये भरे गये परचों की जांच आज सघन रूप से जारी रही। परचों की जांच कल भी जारी रहेगी। उसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की सूची चेंबर के पटल पर लगा दी जायेगी। श्री विजयवर्गीय ने बताया कि परचों की जांच के साथ ही आज चेंबर की सदस्यता शुल्क नहीं देने वालों में से 138 सदस्यों ने चेंबर आकर अपना शुल्क जमा करवा दिया। वहीं अब शेष बचे 214 सदस्यों को अब 200 रूपये जुर्माने के साथ चेंबर का सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। 
उधर चेंबर चुनावों में व्हाईट हाउस और क्रियेटिव हाउस के लिये चुनाव लड रहे प्रत्याशियों ने बाजारों में जाकर अपना प्रचार जारी रखा। वहीं कुछ पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से भी व्यापारियों के पास पहुंच कर अपना चुनाव प्रचार किया। चेंबर चुनावों   में और गति अब नामांकन वापसी के बाद आयेगी। इस अवसर पर संयुक्त निर्वाचन अधिकारी अरविंद गौड, सहायक निर्वाचन अधिकारी पीताम्बर लोकवानी और , राजीव अग्रवाल भी  मौजूद  रहे। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->