मिलेट्स कुकीज़ तैयार कर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहे हैं किसान


(हितेन्द्र सिंह भदौरिया)
ग्वालियर । जिले के भितरवार क्षेत्र की महिला किसानों व ग्रामीण उद्यमियों ने यह साबित कर दिया है कि सही सोच व मेहनत को यदि सरकारी सहयोग मिल जाए तो खेती मुनाफे का बड़ा जरिया बन सकती है। धूमेश्वर एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड) से जुड़ी ग्रामीण महिला किसानों व उद्यमियों ने रागी, बाजरा और कोदो जैसे पारंपरिक एवं पौष्टिक श्रीअन्न (मिलेट्स) से स्वादिष्ट कुकीज़ तैयार कर कृषि क्षेत्र में सफलता की एक नई कहानी लिखी है। पारंपरिक खेती से हटकर इस एफपीओ से जुड़े किसान अब तक लगभग 20 टन मिलेट्स (श्रीअन्न) के स्वादिष्ट कुकीज का उत्पादन कर चुके हैं। 
जिला प्रशासन की पहल पर ग्वालियर में शुरू हुई साप्ताहिक जैविक हाट के माध्यम से इस एफपीओ सहित प्राकृतिक खेती कर रहे अन्य किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिये प्लेटफॉर्म मिला है। इस पहल ने न केवल स्थानीय स्तर पर “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा दिया है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का रास्ता भी खोला है। एफपीओ को अपनी लागत के मुकाबले बेहतर और सीधा मुनाफा मिल रहा है, धूमेश्वर एफपीओ से जुड़े किसान पहले परंपरागत ढंग से खेती करते थे, जिससे उन्हें सीमित लाभ ही मिल पाता था। विभाग से मिले मार्गदर्शन से इन किसानों और महिला उद्यमियों ने समझा कि केवल कच्चा अनाज बेचने के बजाय यदि उसका प्रसंस्करण (वैल्यू एडिशन) किया जाए, तो आमदनी को दोगुना किया जा सकता है। इसी सोच के साथ इन्होंने रागी, बाजरा और कोदो से पौष्टिक आटा तैयार कर, शुद्ध घी और जैविक गुड़ की मदद से स्वादिष्ट मिलेट कुकीज़ (बिस्कुट) बनाना शुरू किया। इन कुकीज़ में किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंग या प्रिजर्वेटिव का उपयोग नहीं किया गया। इस कारण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक शहरी उपभोक्ताओं के बीच इस एफपीओ के उत्पाद पहली पसंद बन रहे हैं। 
 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->