जल संरक्षण की नई पहल: 57 स्थानों पर बन रही आधुनिक वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं

ग्वालियर। शहर में वर्षा जल के संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नगर निगम ग्वालियर ने एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है। निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक पर आधारित वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोककर उसका अधिकतम संचयन करना तथा शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है।
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां वर्षा के दौरान पानी का अधिक बहाव या जलभराव की स्थिति बनती है। इन चिन्हित स्थलों पर कम लागत और नवीन तकनीक के माध्यम से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं, ताकि बारिश का पानी सीधे जमीन में समाहित होकर भू-जल का पुनर्भरण (रीचार्ज) कर सके। सहायक यंत्री राकेश कश्यप ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम द्वारा 57 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इन संरचनाओं के बनने से न केवल बारिश का पानी संरक्षित होगा, बल्कि सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इसके साथ ही भू-जल स्तर में सुधार होगा, जिससे भविष्य में पेयजल उपलब्धता और जल संसाधनों के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->