दुबई एयरपोर्ट पर अचानक दिल का दौरा पड़ने से व्यवसाई चरणजीत नागपाल का निधन


ग्वालियर| ग्वालियर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं प्रेम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक  चरणजीत नागपाल का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ग्वालियर के उद्योग, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरणजीत नागपाल लंदन से भारत लौट रहे थे। इसी दौरान दुबई एयरपोर्ट के लाउंज में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। अंतिम संस्कार की जानकारी परिवार की ओर से बाद में साझा की जाएगी। चरणजीत नागपाल ने वर्ष 1981 में ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की एक छोटी-सी दुकान से अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत की थी। अपनी दूरदर्शिता, मेहनत और व्यावसायिक कौशल के बल पर उन्होंने प्रेम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड को देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल डीलरशिप समूहों में स्थापित किया।
उनकी कंपनी आज मारुति सुजुकी के बड़े डीलरशिप नेटवर्क में शामिल मानी जाती है। व्यापार जगत में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के अनेक उद्योगपतियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई लोगों ने इसे ग्वालियर के उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शहर के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय चरणजीत नागपाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

posted by Admin
476

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->