कैट ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय ड्रोन प्रतियोगिता में शीर्ष 50 टीमों में स्थान बनाने वाली एमआईटीएस डीम्ड विश्विवद्यालय की टीम त्रिनेत्रा का सम्मान किया
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा अंतरराष्ट्रीय ड्रोन प्रतियोगिता में शीर्ष 50 टीमों में स्थान बनाने वाली एमआईटीएस डीम्ड विश्विवद्यालय की टीम त्रिनेत्रा का सम्मान किया गया। इस उपलब्धि को ग्वालियर के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कैट ने छात्रों एवं उनके मार्गदर्शक का अभिनंदन किया।
सम्मान समारोह एमआईटीएस डीम्ड विश्विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमआईटीएस के सचिव रमेश अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा की एमआईटीएस डीम्ड विश्विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है यहाँ के छात्रों ने हमेशा संस्थान का गौरव बढ़ाया है। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन ने छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा की हमारे शहर में इंजीनियरिंग का ये बड़ा संस्थान सिंधिया परिवार की देन है इससे ग्वालियर एवं मध्य प्रदेश के हज़ारों छात्रों को इंजीनियरिंग क्षेत्र में भविष्य बनाने का सपना पूरा हुआ है। एमआईटीएस के कुलपति डॉक्टर आर के पंडित ने कहा की एमआईटीएस के छात्र ही यहाँ की विशेष पूँजी हैं स्थान छात्रों की प्रतिभा को निखारने का काम निरंतर करता रहता है। उन्होंने सभी छात्रों को इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेलेक्ट होने की बधाई दी एवं उन्हें शुभकामनाये दी। सम्मानित की गई टीम त्रिनेत्रा में पार्थ सोनी,हर्षवर्धन कौशल, ऋषभ दोहरे, अंकित गुर्जर, मोक्ष दंडोतिया, आर्यन भदौरिया एवं कुलदीप सिकरवार, प्रेम शर्मा , आर्यन नरवरिया शामिल हैं।
कैट के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव रामकुमार गोयल एवं कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि न केवल एमआईटीएस बल्कि पूरे ग्वालियर के लिए गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं विजेताओं को कुल लगभग 70 लाख का इनाम मिलेगा। यूथ विंग अध्यक्ष अंशुल गुप्ता, राजेश ऐरन, डॉ सौरभ खंडेलवालए मुकेश चौरसिया, मनोज चौरसिया, नीरज चौरसिया, योगेश मित्तल, सृष्टि गर्ग, साधना शांडिल्य आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष दीक्षित और आभार प्रदर्शन नितिन गोयल ने किया।