राजस्व वसूली में लापरवाही पर करसंग्रहक की होगी विभागीय जांचः निगमायुक्त

ग्वालियर। नगर निगम की राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त संघ प्रिय ने राजस्व विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वसूली एवं कार्य में लापरवाही पाए जाने पर दो कर संग्रहकों के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दो अन्य कर संग्रहकों को नोटिस जारी किया गया है। वसूली में लापरवाही बरतने पर कर संग्रहकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, उपायुक्त सुनील चौहान, नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया उपस्थित थे।
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बुधवार को राजस्व वसूली की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वसूली में लापरवाही बरतने पर राजस्व कर संग्रहक आशीष सोन के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई। साथ ही राजस्व कर संग्रहक राजकुमार कोष्ठा पर विभागीय जांच करने एवं वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नगर निगम की दुकान एवं पीढियों की समीक्षा करते हुए निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि पिछले वर्ष 5 करोड रुपये की वसूली हुई थी, जबकि इस साल पहली तिमाही में महज 65 लाख रुपये की वसूली ही हुई है। कम वसूली पर निगम आयुक्त ने कर संग्रहकों पर नाराजगी जाहिर की, साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि 5 जुलाई तक इस तिमाही की पूरी रिपोर्ट तैयार कर दें, इसके बाद प्रति तिमाही के हिसाब से कर संग्रहकों को वसूली का टारगेट दिया जाएगा। निगम आयुक्त ने लीज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन स्थानों के लीज का नवीनीकरण किया जाना है, उनका 30 सितंबर तक नवीनीकरण किया जाए। 
जहां जरूरत है वहां बनाए नई पार्किंग
बैठक में निगम आयुक्त संघ प्रिय ने पार्किंग की भी समीक्षा की। नगर निगम की शहर में चिन्हित 30 पार्किंग हैं, इनमें से 7 का ठेका दिया गया है, जबकि 8 पार्किंग का संचालन नगर निगम के द्वारा किया जाता है। निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जहां पर पार्किंग की आवश्यकता नहीं है और वहां पर नगर निगम की पार्किंग बनी हुई है तो उसे डिनोटिफाइड कराने के लिए आवेदन दें। साथ ही जिन स्थानों पर नई पार्किंग की आवश्यकता है, वहां पर नई पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कर दें। 
खुदाई से पहले लें अनुमतिः संघ प्रिय
इंदौर में खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट होने के कारण हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सभी एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं कि खुदाई से पूर्व काॅल विफाॅर डिग एप्लिकेशन का प्रयोग करें। विगत दिनों इंदौर में खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट हो गया था, जिसके कारण कई लोग घायल हो गए थे। ऐसी स्थिति ग्वालियर में उत्पन्न ना हो इसके लिए खुदाई से पहले जांच की जाए कि नीचे गैस लाइन तो नहीं गुजर रही है। इसके बाद ही खुदाई का कार्य प्रारंभ किया जाए।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->