महाराज बाड़ा क्षेत्र के बाजारों से हटाए अस्थायी अतिक्रमण

ग्वालियर। शहर के सबसे व्यस्ततम और ऐतिहासिक क्षेत्र महाराज बाड़ा और उससे जुड़े मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले ने बड़ी कार्रवाई की। नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान एवं मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख बाजारों से अवैध रूप से रास्ता रोक रहे हाथ ठेलों और फुटपाथियों को हटाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव सहित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का नगर निगम अमला मुख्य रूप से मौजूद रहा। नगर निगम की टीम ने दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत सुभाष मार्केट एवं नजरबाग मार्केट, टाउन हॉल एवं टोपी बाजार, छापाखाना मार्ग, गोरखी स्काउट मुख्य मार्ग सहित सराफा बाजार, माधौगंज, गांधी मार्केट मार्ग पर मार्ग अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेलों को हटाया। यातायात अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेलों को हटाने के साथ-साथ मदाखलत विभाग द्वारा सामान जब्ती की कार्रवाई भी की गई।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->